येरवडा जेल में आरोपी ने बिजली के तार पकड़कर की आत्महत्या

पुणे : पुणे समाचार

येरवडा जेल में एक आरोपी ने हाई वोल्टेज बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या करने की घटना घटी। यह घटना आज दोपहर के करीब घटी। अनिल कोल्हे नामक आरोपी ने आत्महत्या की है।

यह मामला येरवडा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। अनिल कोल्हे रहनेवाला जालना का है, पुणे के अपहरण के केस में मामला दर्ज है। इस मामले में गिरफ्तार कर उसकी रवानगी येरवडा जेल में की गई थी। अब तक उसको सजा नहीं हुई थी, कोर्ट में केस चल रहा था।

अनिल कोल्हे बुधवार की दोपहर को बैरक के पास पेड़ पर चढ़ा और बिजली की तार को छू कर करंट लगने से मर गया। जेल प्रशासन को घटना की जानकारी मिलते ही येरवडा पुलिस को इत्तला किया गया।