यूपी भाजपा के कामों को राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष ने सराहा

लखनऊ, 22 जनवरी (आईएएनएस)। कोरोना संकट के दौरान यूपी भाजपा के सेवा कार्यों को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष ने सराहा है। इसके लिए उन्होंने नेतृत्व को बधाई दी है।

पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में संगठन की जानकारी लेते हुए कोरोना संकट के दौरान जिस तरह से एकजुटता के साथ काम किया गया है। उसका लोहा पूरा विश्व मान रहा है।

संतोष ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में भारत की साख बढ़ी है। लॉकडाउन के दौरान करोड़ो जरूरतमंदों को भोजन पैकेट, राशन, दवाएं और चप्पलें बांटी गई हैं। यह अपने आप मे सरहानीय है। यह अंत्योदय के संकल्प को दर्शाता है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वंतत्र देव सिंह ने संगठन के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

संगठन और सरकार के तालमेल के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार- प्रसार के बारे में बताया। संगठन के ढांचे और उसके कार्यकलापों के बारे में भी जानकारी दी।

इस दौरान उन्होंने होने वाले पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी दी।

ज्ञात हो राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का अध्यक्ष बनने के बाद यूपी का पहला दौरा है। इसी दौरान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री भी कील कांटे दुरूस्त करने के लिए यूपी आये हैं।

–आईएएनएस

विकेटी-एसकेपी