मोबिल इंडिया के ब्रांड एम्बेसडर बने बजरंग पुनिया

बेंगलुरू, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)| वाहनों की ऑयल निर्माता कंपनी मोबिल इंडिया ने भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पुनिया को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। बजरंग को अगले साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में पदक का दावेदार माना जा रहा है। इस साल बजंरग का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारतीय सरकार ने उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया।

इसके अलावा वह अपने भारवर्ग में विश्व रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं। उन्होंने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था और विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर आए थे।

इस साल उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता है।

इस करार पर बजरंग ने कहा, “मैं मोबिल इंडिया के साथ करार कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं उनका पहला ब्रांड एम्बेसडर बनाकर खुश हूं।”