मुरबाड में चौथी कक्षा के छात्र की निर्ममता से हत्या

जादू-टोने का संदेह

मुरबाड : पुणे समाचार

मुरबाड में चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की हत्या जादू-टोने के एक अमानवीय प्रकार भानामती की वजह से कर दी गई। मृतक का नाम सूरज ज्ञानेश्वर भोईर (10 वर्ष) है। इस मामले में आरोपी जयवंत भोईर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
हत्या के बाद से आरोपी फरार था। गाँव वालों को संदेह हुआ कि आरोपी हमेशा ही भानामती के टोने-टोटके करता रहता है और यह हत्या भी उसी ने की होगी। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। इस बीच पता चला कि उसने जहर पी लिया है। उसे इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

धूप बढ़ने की वजह से जिला परिषद के स्कूल इन दिनों सुबह के सत्र में लगते हैं। बुधवार सुबह सूरज रोज की तरह स्कूल आया। बीच में वह टॉयलेट जाने के लिए बाहर गया लेकिन बड़ी देर तक लौटकर नहीं आया। जब उसे खोजा गया तो स्कूल के पास खाली पड़े घर में खून का रिसाव होता दिखाई दिया। वहाँ जाने पर सूरज वहाँ जख्मी हालत में देखा गया। उसे तुरंत मुरबाड ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। इसी वजह से संदेह हुआ कि इस हत्या के पीछे काला जादू हासिल करने का प्रकार हो सकता है।

भानमती क्या है?

महाराष्ट्र में भानामती या भानमती जादू-टोने के एक प्रकार के रूप में माना जाता है। अंधश्रद्धा है कि भानमती हो जाती है उसके शरीर या कपड़ों पर, बुलबुले आ जाते हैं, घर में चीजें अपने आप जगह से बाहर निकल जाती हैं, अलमारी से बाहर निकलती हैं, कपड़ों में आग लग जाना, घर से पैसे गायब होना घर में कड़वा खाना, नमकीन, गिलास, पत्थर, सुइयाँ आदि चीजों का मिलना भानमती प्रताप के रूप में माना जाता है।