मुंबई की छात्राओं ने इंडिया-कोरिया फ्रेंडशिप क्वीज में बाजी मारी

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)| मुंबई हाई स्कूल की दो छात्राओं ने 20 पब्लिक स्कूल की 8,000 छात्राओं को पछाड़ते हुए ‘पहला कोरिया-इंडिया फ्रेंडशिप क्वीज प्रतियोगिता-मुंबई 2019’ जीत लिया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

चेंबूर के स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा प्रतिमा तावड़े और अंधेरी के सिटी इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा सारिका त्रिपाठी ने इस प्रतियोगिता में बाजी मारी है।

मुंबई में किम डोंग यंग देश के कौंसल-जनरल ने कहा, “उन्हें दक्षिणी कोरिया के छह दिवसीय नि:शुल्क यात्रा पर ले जाया जाएगा।”

दो शीर्ष पुरस्कार विजेताओं के अलावा, प्रतियोगिता के 18 अन्य विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए हैं।

इस वार्षिक प्रतियोगिता का आयोजन भारत स्थित कोरियन कल्चरल सेंटर द्वारा किया गया था।