मिलिंद एकबोटे 19 मार्च तक पुलिस कस्टडी में

पुणे : पुणे समाचार
कोरेगाव भीमा मामले के मुख्य आरोपी मिलिंद एकबोटे को गुरुवार (15 मार्च) को शिवाजी नगर न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद उन्हें 19 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया गया। पुणे ग्रामीण पुलिस ने कल उनके घर से उन्हें गिरफ्तार किया था।

अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एट्रोसिटी) के तहत उन पर अपराध दर्ज किया गया था। एकबोटे पर आरोप था कि उन्होंने लोगों को भड़काया और पत्थरबाजी करने के लिए उकसाया था। एकबोटे ने ज़मानत के लिए सर्वोच्च न्यायालय में अपील की थी लेकिन न्यायालय ने अपील को ख़ारिज कर दिया था जिसके बाद कल उन्हें ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा कि एकबोटे पर दर्ज अपराध गंभीर किस्म का है और ऐसे मामले में गिरफ्तारी से पहले ज़मानत नहीं दी जा सकती। उसके उच्च न्यायालय और उसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने भी उनकी ज़मानत को अस्वीकार कर दिया।