मास्टर क्लास के लिए एकजुट हुए रॉबर्ट और एशले

 मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)| मुंबई और गुरुग्राम में मास्टार क्लासेज के लिए अमेरिकी अभिनेता-डांसर व कोरियोग्राफर रॉबर्ट हौफमैन और भारतीय कोरियोग्राफर एशले लोबो एकजुट हुए हैं।

  हौफमैन को दुनियाभर में ‘स्टेप अप 2: द स्ट्रीट्स’ के लिए जाना जाता है। वह सप्ताहांत में एशले लोबो के मुंबई और गुरुग्राम में स्थित डांसवर्क्‍स एकेडमी में दो मास्टर क्लास लेंगे।

इस बारे में लोबो ने कहा, “वर्ल्ड डांस से जुड़ने के लिए भारत को बहुत प्रोत्साहन की जरूरत है। रॉबर्ट की हिप-हॉप और कंटेम्पररी के प्रति अच्छी जानकारी के बारे में देश में ज्यादातर लोग जानते हैं। लोकप्रिय होने के साथ ही वह मास्टर क्लास में कुछ नई तकनीक और बहुत उत्साह को भी लेकर आएंगे।”

वहीं इस बारे में हौफमैन से पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं भारतीय प्रतिभा को देखने के लिए काफी उत्साहित हूं।”