महेंद्रगढ़ रैली को सोनिया की जगह अब राहुल करेंगे संबोधित (लीड-1)

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)| कांग्रेस की अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित नहीं करेंगी और अब उनकी जगह उनके बेटे व कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। सोनिया गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में अपने खराब स्वास्थ्य के कारण प्रचार नहीं किया था। अंतरिम कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में लौटने के बाद यह उनकी पहली रैली थी। पार्टी ने एक विस्तृत कार्यक्रम भी जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि वह शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में गवर्नमेंट कॉलेज खेल परिसर में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि सोनिया अपनी खराब सेहत के कारण रैली में शामिल नहीं हो पाएंगी।

पार्टी ने कहा, “राहुल गांधी दोपहर 2 बजे महेंद्रगढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे।”

गौरतलब है कि हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है, जिसके लिए सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं।