महिला से छेड़छाड़ करने वाले को परिजनों ने सिखाया सबक

तलेगांव : पुणे समाचार

तलेगांव परिसर एस टी बस सफर कर रही 28 साल की महिला के साथ छेड़छाड़ करने का माँमला सामने आया हैं। इस मांमले में पीड़ित महिलाने तलेगांव पुलिस स्टेशन में माँमला दर्ज किया हैं। किरण मांडव थोरात ऐसा आरोपी का नाम हैं। घटना के वक्त पीड़ित महिला के रिश्तेदारों ने आरोपी किरण को बस में ही सबक सिखाते मारपीठ की हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार , पीड़ित महिला एस टी से सफर कर खेड से तलेगांव जा रही थी। उसी बस में आरोपी किरण नामदेव थोरात भी सफर कर रहा था। पीड़ित महिला के पीछे की सीट पर बैठा था। आरोपी किरण ने महिला के साथ चलते बस में छेड़छाड़ कर लज्जास्पद कृति की।

पीड़ित महिलाने घटना की जानकारी अपने परिजनों को फ़ोन लर दी। उसके बाद तुरंत तलेगांव बस स्टैंड पर पीड़ित महिला के रिश्तेदारों ने किरण को छेड़छाड़ करने के मांमले में सबक सिखाया। उसके बाद आरोपी किरण को तलेगांव पुलिस स्टेशन ले जाया गया। पीड़ित महिला ने तलेगांव पुलिस स्टेशन में किरण थोरात के खिलाफ शिकायत दर्ज की। आगे की जांच में पुलिस निरीक्षक मुकूट पाटिल और तलेगांव पुलिस जुटी हैं।