महिला दिवस से पहले तेलंगाना सरकार का महिला कर्मचारियों को खुशखबरी

हैदराबाद, 7 मार्च (आईएएनएस)। तेलंगाना सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिला कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। तेलंगाना सरकार ने 8 मार्च को राज्य की महिला कर्मचारियों को छुट्टी देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के आदेश पर उनके मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने रविवार को 8 मार्च को राज्य की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के लिए आकस्मिक छुट्टी देने का निर्देश दिया है।

राज्यपाल तमिलिसै सौंदरराजन और मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, सदियों से हमारी विरासत, संस्कृति और परंपराएं महिलाओं का सम्मान करती आ रही है। देवी शक्ति के रूप में उनकी पूजा होती है

–आईएएनएस

एचके/जेनएस