अश्लील मैसेज भेजनेवाले के खिलाफ मामला दर्ज

पुणे : पुणे समाचार

फेसबुक और जीमेल के जरिए महिला को अश्लील मैसेज करनेवाले शख्स के खिलाफ विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है| एक 29 वर्षीय महिला को पिछले डेढ़ साल से एक व्यक्ति फेसबुक और जीमेल पर अश्लील मैसेज भेजकर तंग किया करता था, उसकी हरकतों से परेशान आकर आखिरकार महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है|

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार पीड़ित महिला एक निजी कंपनी में काम करती है| फेसबुक पर अश्लील फोटो और मैसेज भेजकर महिला को शादी का प्रस्ताव भेजा, महिला द्वारा इंकार किए जाने पर अश्लील फोटो भेजकर शारिरिक सुख की मांग करके महिला को लगातार परेशान किया करता था| इस मामले में जयंत पाटिल नामक व्यक्ति के खिलाफ विश्रामबाग पुलिस स्टेशन में महिला ने शिकायत दर्ज करवायी है| पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है|