महिला दिवस पर महिलाओं को मिलेगा ख़ास तोहफा 

पीएमपीएमएल शुरू करने जा रहा है ‘तेजस्विनी’ बस सेवा

पुणे: पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला यात्रियों के लिए ‘तेजस्विनी’ सेवा की शुरू की जा रही है। कात्रज, निगड़ी, हड़पसर, मनपा भवन, भेकराईनगर, भोसरी और कोथरूड सहित कुल 9 मुख्य बस स्टैंड से एक साथ इस सेवा का शुभारंभ सुबह 9 बजे किया जाएगा। इस मौके पर महामंडल के संचालक के शुभ हस्ते भी मौजूद रहेंगे।

30 नई बसें

‘महिला सेवा’ में 30 नई बसें दौड़ेंगी। दिन में दो बार सुबह और दोपहर यह सेवा चालू रहेगी, इस दौरान बसें कुल 218 फेरे लगाएंगी। महामंडल द्वारा मार्ग क्रमांक 38 धनकवड़ी से शिवाजीनगर, मार्ग क्रमांक 82 वारजे मालवाड़ी से मनपा, मार्ग क्रमांक 123 मनपा से निगड़ी मार्गों पर पहले से ही महिलाओं के लिए बसें चलायी जा रही हैं।

इस रूट पर दौड़ेंगी

यह बस हड़पसर से वारजे मालवाड़ी, मनपा भवन से लोहगांव, कोथरुड डेपो से कात्रज, कात्रज से शिवाजीनगर स्टेशन, निगड़ी से हिंजवडी माण फेज 3, कात्रज से म.हौ.बोर्ड, भोसरी से मनपा भवन व भेकराईनगर से मनपा भवन, इस तरह कुल 8 मार्गों पर दौड़ेंगी।