महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश में बर्फबारी होने से 9 की मौत, फसलों को नुकसान।

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में एक-दो दिन मौसम ऐसा ही रहने के आसार हैं।

महाराष्ट्र : मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में रविवार को ओले और बिजली गिरने से फसलों और 9 लोगों की मौत हो गई। कई मवेशियां मारी गई हैं। सर्दी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, ओले के असर वाले दोनों राज्यों में दो दिन तक मौसम साफ होने के आसार नहीं हैं।

महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ में भी रविवार को गिरे ओलों से तीन लोगों की मौत हो गई। सरकार ने फसलों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए अफ़सर को निर्देश दिए हैं। सुबह करीब 7:30 बजे ओले गिरना शुरू हुए और यह सिलसिला आधे घंटे तक चलता रहा। अफसर ने बताया कि ओलों की चपेट में आकर जालना में दो आदमियों की और वाशिम में एक औरत की मौत हो गई।जालना के कलेक्टर शिवाजीराव जोंधले के मुताबिक, जिले के करीब 180 गांवों में ओले से फसलें तबाह हो गई हैं।