महामारी की रोकथाम में चीनी रसद उद्योग ने निभाई अहम भूमिका

 बीजिंग, 23 फरवरी (आईएएनएस)| चीन के हूपेइ प्रांत में महामारी की रोकथाम में रसद उद्योग की अहम भूमिका साबित हुई है। कूरियर कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में साजो-सामान को लोगों के घरों में पहुंचाया है।

 वुहान शहर बन्द हो जाने के बावजूद, उनकी कोशिशों से चिकित्सा सहायता और सामान आपूर्ति की गारंटी बनी हुई है। रसद उद्योग के कर्मचारियों ने वुहान के विभिन्न अस्पतालों में उपयोगी चिकित्सा सामग्रियों और खाद्य पदार्थों को पहुंचाया। उनकी कारगर आपूर्ति ने लोगों की आवश्यकता को पूरा किया। वुहान शहर की सहायता के लिए नागरिक उड्डयन और स्थलीय परिवहन विभागों ने विशेष रूप से ग्रीन मार्ग स्थापित किया। डाक व्यवस्था ने भी रसद उद्योगों के साथ सहयोग कर सामग्री परिवहन की गारंटी की।

इधर के दिनों में चीनी डाक निगम और देश में प्रमुख एक्सप्रेस कंपनियों के काम की बहाली होने लगी है। दूसरी कोरियर कंपनियों की बहाली दर भी 66.7 प्रतिशत तक रही और काम शुरू करने वालों की संख्या बीस लाख तक जा पहुंची है। बीती 17 फरवरी तक चीनी मुख्य भूमि के डाक विभागों और कोरियर कंपनियों ने कुल 21601 टन सामान, 8 करोड़ 77 लाख बैग का परिवहन किया है।

चीनी रसद उद्योग को कारगर और विश्व स्तरीय क्षमता प्राप्त है। 2019 में चीनी रसद कंपनियों की व्यापार मात्रा 60 अरब तक रही, जो पूरी दुनिया का आधा भाग रहा। महामारी की रोकथाम में चीनी रसद उद्योगों की बलवान शक्ति और क्षमता सिद्ध हुई है।

(साभार–चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)