मराठी की अवहेलना को लेकर राष्ट्रवादी का भाजपा के खिलाफ मौन आंदोलन

पिम्परी। विश्व मराठी दिवस पर मराठी भाषा का गौरव करने की बजाय राज्य सरकार द्वारा उसकी अवहेलना की जा रही है। यह आरोप लगाते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस की पिम्परी चिंचवड़ इकाई द्वारा मंगलवार को संत तुकाराम नगर स्थित स्व यशवंतराव चव्हाण स्मारक के पास मौन आंदोलन किया गया। पार्टी अध्यक्ष संजोग वाघेरे का कहना है कि भाजपा सरकार को निषेध के शब्द शायद समझ में न आए, मौन की भाषा ही समझ में आ जाये।

इस आंदोलन के जरिए विधानसभा में राज्यपाल के भाषण का गुजराती अनुवाद और मराठी गौरव गीत में से पक्तियां हटाये जाने को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की गई। इस आंदोलन में शहराध्यक्ष वाघेरे, महिला अध्यक्षा वैशाली कालभोर, मुख्य संगठक अरूण बोऱ्हाडे, विजय लोखंडे, कार्याध्यक्ष प्रशांत शितोले, वरिष्ठ नगरसेवक विठ्ठल (नाना) काटे, शाम लांडे, नगरसेविका सुलक्षणा शिलवंत, संजय लंके, अमोल भोईटे, सुनिल गव्हाणे, गंगा धेंडे, कविता खराडे, ज्ञानेश्वर कांबले, आनंदा यादव, प्रदीप गायकवाड, दिपक साकोरे, अशोक कुंभार, रामेश्वर लाहोटी, शक्रुल्ला पठाण, संतोष वाघेरे, निलेश पुजारी, गोरोबा गुजर, प्रशांत देवकाते, उमेश काटे, संपत पांचुदकर, हमीद शेख, सलीम सय्यद, अविनाश गायकवाड, निलेश पुजारी, संदीप पाटील, विजय दलवी, छाया सपकाल, गणेश पुंडे आदि शामिल हुए।