मप्र में आंशिक बादलों का डेरा

भोपाल, 17 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार की सुबह से आसमान पर आंशिक बादलों का डेरा होने से मौसम सुहावना बना हुआ है। राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार की सुबह से आंशिक बादल छाए हुए हैं और हवा चल रही है, जिससे मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के पूर्वी हिस्से में एक सिस्टम सक्रिय हो रहा है जिससे बारिश के भी आसार हैं। वहीं राज्य में सुबह और रात में गुलाबी ठंड का असर होने लगा है।

राज्य के तापमान में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18.6 डिग्री, ग्वालियर का 18 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.8 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 34.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा ।