मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान की कोरोना से मौत

भोपाल्, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में कोरेाना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है। राज्य की कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष मांडवी का गुरुवार को कोरोना सकं्रमण के चलते निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और उनका इलाज चल रहा था। मंडावी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व दिग्विजय सिंह सहित अनेक नेताओं ने दुख व्यक्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की महिला इकाई के प्रदेशाध्यक्ष मांडवी चौहान बीते कुछ दिनों से बीमार थी और उनका उपचार चल रहा था। मांडवी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मांडवी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान के दुखद निधन का समाचार बेहद दुखदायक व व्यथित करने वाला है। वे एक बेहद कर्मठ , पार्टी के प्रति समर्पित , सक्रिय , मिलनसार , ऊजार्वान व्यक्तित्व की धनी थी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मांडवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चैहान के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। विनम्र श्रद्धांजलि!

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मांडवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, महिला कॉंग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मॉंडवी चौहान के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं। परिवार जनों को हमारी संवेदनाएँ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

–आईएएनएस

एसएनपी/आरजेएस