मध्य प्रदेश में आंशिक बादल छाए

भोपाल, 10 जुलाई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से आंशिक बादल छाए हुए हैं। वहीं, मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में आगामी 24 घंटों में बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक भारी बारिश हुई है। बुधवार को भी सुबह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादलों का डेरा है। वहीं हवाओं के चलने से मौसम राहत भरा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश से राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भी गिरावट आई है।

बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री, इंदौर का 23़ 8 डिग्री, ग्वालियर का 25.2 डिग्री और जबलपुर का 25़.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 32 डिग्री, इंदौर का 30.6 डिग्री, ग्वालियर का 30.2 डिग्री और जबलपुर का 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।