मंगल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा चीन का पहला रोवर, राष्ट्रपति शी ने बधाई पत्र भेजा

बीजिंग, 15 मई (आईएएनएस)। चीन के चुरोंग रोवर (चीन के पौराणिक अग्नि और युद्ध के देवता) ने 15 मई की सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर मंगल की सतह पर सफलतापूर्वक लैंड किया। चुरोंग छह पहियों वाला रोवर है. यह मंगल के यूटोपिया प्लेनीशिया समतल तक पहुंचा है, जो मंगल ग्रह के उत्तरी गोलार्ध का हिस्सा है। चीन मंगल पर सफलतापूर्वक रोवर भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस पर बधाई पत्र भेजा। इस पत्र में राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मंगल ग्रह के लिए चीन के पहले मिशन के मुख्यालय और सभी संबंधित लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस पत्र में राष्ट्रपति शी ने कहा, इंटरस्टेलर अन्वेषण परियोजना की दिशा में यह चीन का पहला कदम है कि चीन के रोवर थ्येनआनवेन-1 मंगल ग्रह की सतह पर सफलता पूर्वक उतरा। इससे चीन न केवल पृथ्वी-चंद्रमा प्रणाली का अन्वेषण करता है, बल्कि अंतरग्रहीय अन्वेषण कर सकता है। यह इतिहास में पहली बार है कि मंगल ग्रह पर चीनी लोगों की छाप छोड़ी है। यह चीन के अंतरिक्ष कार्य की प्रक्रिया में एक अन्य मील का पत्थर है। चीन के अंतरिक्ष उद्योग के सभी लोगों के हर प्रयास से अब तक ग्रह अन्वेषण क्षेत्र में चीन की प्रौद्योगिकी विश्व स्तर पर अग्रणी रही है। चीन और चीनी जनता उनके उत्कृष्ट योगदान को हमेशा याद रखेंगे।

उन्हें उम्मीद है कि चीनी अंतरिक्ष कार्यकर्ता मंगल गश्त वैज्ञानिक अन्वेषण सफलता से पूरा कर सकेंगे। साथ ही, उन्हें तकनीकी स्वतंत्रता व आत्म-सुधार का पालन करना, ग्रह अन्वेषण आदि प्रमुख एयरोस्पेस परियोजनाओं को सावधानी से बढ़ाना और एयरोस्पेस क्षेत्र में शक्तिशाली देश का निर्माण को मजबूत करना चाहिए। इसीलिए वे ब्रह्मांड के रहस्यों का अन्वेषण और मानव शांति व विकास के लिए योगदान दे सकेंगे।

चीन के उपप्रधानमंत्री हान जेंग ने पेइचिंग के एयरोस्पेस उड़ान नियंत्रण केंद्र में मंगल रोवर थ्येनआनवेन-1 के मंगल ग्रह पर उतरने की स्थिति देखी। चीन के उप प्रधानमंत्री ल्यू हे ने स्थल पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग का बधाई पत्र पढ़कर सुनाया।

(साभार : चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एसजीके/एएनएम