भूतपूर्व नगरसेविका डॉ खान नहीं रही

पिम्परी :पुणे समाचार

पिम्परी चिंचवड़ मनपा को भूतपूर्व नगरसेविका व महिला व बालकल्याण समिति की अध्यक्षा डॉ कमरुनिस्सा खान का आज रात इंतेक़ाल हो गया। उनके पीछे पति और पुत्र का परिवार रह गया है।

उनके करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार, आज रात डॉ कमरुनिस्सा खान को आज रात अचानक से हार्ट अटैक आया। इसके चलते उन्हें तत्काल चिंचवड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। कल नेहरूनगर की दफ़्नभूमि में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। डॉ खान खरालवाड़ी पिम्परी प्रभाग से राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर से नगरसेविका रह चुकी हैं और महिला व बालकल्याण समिति की अध्यक्षा भी रह चुकी हैं।