भारत में 43 हजार से ज्यादा नए कोविड मामले, 911 मौतें

नई दिल्ली, 9 जुलाई (आईएएनएस)। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के 43,393 नए मामले सामने आए हैं और 911 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को लगातार 31वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनोवायरस मामले सामने आए।

कोरोना सक्रिय मामले अब 5 लाख से नीचे आ गए हैं। देश में वर्तमान में 4,58,727 सक्रिय मामले हैं और अब तक कुल 4,05,939 मौतें हुई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 44,459 लोगों को छुट्टी दी गई है, जिससे अब तक कुल 2,98,88,284 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक कुल 36,89,91,222 लोगों को टीका लगाया गया है, जिनमें 40,23,173 लोगों को पिछले 24 घंटों में टीका लगाया गया है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार, कोविड के लिए 8 जुलाई तक 42,70,16,605 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इनमें से 17,90,708 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

6 जुलाई को, भारत में 553 मौतें दर्ज की गईं, जो कि 6 अप्रैल के बाद से सबसे कम है। इसके बाद 23 मई को, भारत ने दूसरी लहर के चरम पर 24 घंटों में 4,454 मौतों के साथ रिकॉर्ड घातक परिणाम देखे।

पिछले मार्च में महामारी के कारण देश में पहली मौत हुई थी।

–आईएएनएस

एसएस/आरजेएस