भारत में कोरोना के 1,61,736 कोरोना के नये मामले दर्ज

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 1,61,736 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गये हैं, नये आंकड़ों के बाद मंगलवार को कोरोना के कुल मामले 1,36,89,453 हो गये हैं।

वहीं अमेरिका के बाद भारत सबसे ज्यादा संक्रमण वाला देश बन गया है।

पिछले 24 घंटों में 879 लोगों ने इस बीमारी के कारण दम तोड़ दिया, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 1,71,058 हो गया है।

सक्रिय मामलों की संख्या 12,64,698 होने के बाद भारत अब दुनिया का चौथा सबसे ज्यादा सक्रिय मामले वाला देश है।

पिछले 24 घंटों में कुल 97,168 मरीज रिकवर हुए, इसी के साथ 89.51 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ 1,22,53,697 लोग रिकवर हो चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, पिछले 24 घंटों में कुल 14,00,122 नमूनों का टेस्ट किया गया है।

अब तक 25,92,07,108 नमूनों का टेस्ट किया जा चुका है।

पिछले 24 घंटों में कुल 40,04,521 लोगों को टीका भी लगाया गया। वही अब तक कुल 10,85,33,085 डोज दी जा चुकी है।

–आईएएनएस

एचके/एएसएन