ब्राजील में कोरोना के 51,050 नए मामले

साओ पाउलो, 20 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील ने पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 51,050 नए संक्रमण और 1,308 मौतें दर्ज कीं, जिससे कुल मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 10,081,676 और 244,765 हो गई। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कोविड-19 मौत वाला देश ब्राजील है, जहां पिछले एक महीने में औसतन 1,000 से अधिक दैनिक मौतें हुई हैं।

साओ पाउलो राज्य ने 1,960,564 मामलों और 57,499 मौतों को देखा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, बढ़ते हॉस्पिटलाइजेशन के कारण और एक अमेजन वेरिएंट के 12 कम्युनिटी-ट्रांसमिटेड मामलों का पता लगने के कारण, अरराक्वारा शहर पूरी तरह से लॉकडाउन में है।

इस बीच, राज्य की राजधानी साओ पाउलो और उसके महानगरीय क्षेत्र में, अधिकारियों ने रात 8 से 10 बजे के बीच बार और रेस्तरां में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध हटा दिया।

पूर्वोत्तर राज्य बाहिया में, वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दो सप्ताह का रात का कर्फ्यू लगाया गया।

राज्य में 647,384 मामले सामने आए हैं और बीमारी से 11,060 मौतें हुई हैं।

–आईएएनएस

वीएवी