बोइंग 737 मैक्स की सुरक्षा पर 2016 में उठा था सवाल

वाशिंगटन, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)| बोइंग के एक सह वरिष्ठ पायलट ने 2016 में अपने एक साथी को कई मैसेज कर 737 मैक्स जेट में सुरक्षा संबंधी चिंता व्यक्त की थी। मैक्स के विमानों में बाद में दो बड़ी दुर्घटनाएं हुईं, जिससे विमानन कंपनी को दुनियाभर में अपने विमानों का संचालन बंद करना पड़ा था। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, बोइंग ने गुरुवार को यह जानकारी अमेरिका की फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) को दी। एफएए ने कहा कि कंपनी को ये मैसेज कुछ महीनों पहले मिले थे।

वाणिज्यिक अंतरिक्ष कंपनी के लिए ये खुलासे ताजा हैं, जिसे सुरक्षा कारणों से मार्च में विमानों का संचालन बंद करना पड़ा था।

इंडोनेशिया और इथोपिया में दुर्घटनाओं के बाद जांच में विमानों की सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गईं, जिसके बाद मार्च से 737 मैक्स की उड़ानें बंद हैं। इन दुर्घटनाओं में 346 लोगों की मौत हो गई थी।

इसके बाद बोइंग के शेयर शुक्रवार को लगभग सात प्रतिशत तक गिरकर 344 डॉलर पर पहुंच गए।

बोइंग तीसरी तिमाही की आय 23 अक्टूबर को घोषित करेगी।