बी.बी.एन.जी राष्ट्रीय परिषद – ’जीवन गौरव’ ओर ’उद्यमकौस्तुभ’ पुरस्कार प्रदान

नासिक: पुणे समाचार

ब्राम्हण बिझनेस नेटवर्क ग्लोबल (बी.बी.एन.जी.) द्वारा हालहि में नासिक में राष्ट्रीय परिषद ओर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान प्रमुख अतिथी के तौरपर भाजपा प्रवक्ता माधव भांडारी उपस्थित थे।
परिषद के अंतिम सत्र में प्रतिष्ठित जीवन गौरव व उद्यम कौस्तुभ पुरस्कार प्रदान कि​​या गया। इस वर्ष का जीवन गौरव पुरस्कार भारत- इस्राईल संबंध के जनक 92 साल के एन.बि.एच. कुलकर्णी इनको दिया गया। उद्यम कौस्तुभ पुरस्कार पुणे के प्रख्यात कंपनी सेक्रेटरी मकरंद जोशी, फाय फाऊन्डेशन पुरस्कार नाशिक के उद्योजक नितीन केळकर, औरंगाबाद के शासकीय कंत्राटदार विवेक देशपांडे, भारतीय भैंस के वाण विकसित करके किसानों के जीवन में अमुलाग्र परिवर्तन करनेवाले चितळे उद्योग समूह के विश्वास चितळे और उद्योजकता विकास क्षेत्र में काम करनेवाली पुणे की सामाजिक संस्था ‘दे आसरा’ व राजेंद्र बेडेकर इनको दिया गया। इसके पहले दोपहर के सत्र में कुटुंब रंगलंय काव्य में फेम विसुभाऊ बापट इन्होंने कविता पेश की।
इस दौरान अशोका बिल्डकॉन के संचालक संजय लोंढे, प्रदीप पेशकार, मुकुंद कुलकर्णी, विराज लोमटे, लक्ष्मण सावजी आदी मान्यवर उपस्थित थेे.  परिषद सफल करने के लिए मधुरा कुंभेजकर, रोहन कुलकर्णी, महेश देशपांडे ,समीर मुळे, यशवंत वेसीकर, सलील केळकर, दिनेश शर्मा, अविनाश शुक्ल, रोहित कावळे आदी सदस्याें ने परिश्रम लिए।