बिहार में बादल छाए, बारिश के आसार

पटना (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – बिहार की राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। इस बीच चल रही ठंडी हवा के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, राज्य के अन्य शहरों, गया का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि भागलपुर का 20.6 डिग्री और पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे और कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट होने की संभावना है। पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।