प्रेमी को गोली मारकर प्रेमिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी गिरफ्तार

पुणे समाचार

मुंबई : प्रेमी को गोली मारकर प्रेमिका के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को आज पुलिस ने गिरफ्तार किया। कल्याण में टिटवाला के ग्रामीण भाग नालिंबी गांव के पास युवक को गोली मारकर प्रेमिका के साथ बलात्कार करनेकी घटना घटी थी।

7 मार्च को एक प्रेमी जोड़ा बाइक से नालिंबी गांव से होता हुआ कहीं जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात युवकों ने प्रेमी जोड़े का पीछा किया और उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इसके बाद बदमाशों ने युवक से पैसे मांगे।

युवक के पैसे देने से मना करने पर बदमाशों ने उसके प्रेमिका को उनके हवाले करने की मांग की। युवक ने इसका विरोध किया। इस पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और युवती को घसीटते हुए एकांत में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसके बाद वे वहां से भाग गए थे। लेकिन पुलिस ने उन आरोपीयोंको खोजकर आज गिरफ्तार किया।