प्रधान ने झारसुगुडा-मुंबई के बीच सीधी उड़ान की मांग की

 भुवनेश्वर, 7 नवंबर (आईएएनएस)| केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से ‘उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना के तहत झारसुगुडा व मुंबई के बीच सीधी उड़ान के लिए आग्रह किया है।

 प्रधान ने गुरुवार को मीडिया में जारी एक पत्र में हरदीप सिंह पुरी से झारसुगुडा के वीर सुरेंद्र साई हवाईअड्डे से मुंबई के बीच एक सीधी उड़ान सेवा के लिए निजी तौर दखल देने की मांग की।

इसके अलावा स्पाइसजेट ने झारसुगुडा से हैदराबाद व कोलकाता के लिए उड़ानें शुरू की है, जो देश के पूर्वोत्तर व दक्षिण भाग की यात्रा करने वाले यात्रियों को ज्यादा कनेक्टिविटी प्रदान कर रहा है।

प्रधान ने कहा, “पश्चिमी ओडिशा और देश की व्यावसायिक राजधानी मुंबई के बीच सीधे संपर्क की कमी है। यह स्पष्ट है कि झारसुगुडा व मुंबई के बीच सीधी उड़ान की यात्रियों की बड़ी मांग है।”