पुणे शहर में दिन और रातको नयी पार्किंग योजना लागू

पुणे – पुणे समाचार
पुणे नगरपालिका शहर में दिन और रातको नयी पार्किंग योजना को लागू करने जा रही है। इसे आज स्थायी समिति की बैठक में मंजूरी दे दी गई है, जो प्रशासन द्वारा सुझाए गए दरपत्रक से स्थायी समिती की तरफ से 80 प्रतिशत कम कर दिया गया है। इस विषय को मतदान के आधार पर अनुमोदित किया गया है। इस तरह की जानकारी स्थायी समिति के अध्यक्ष योगेश मुळीक इन्होने दी है.

प्रशासन द्वारा बतायें गये दर        स्थायी समिती द्वारा मंजूर दर
बाईक                       १०₹     १५₹      २०₹            २₹        ३₹       ४₹
रिक्षा                        ३०₹     ४५₹      ६०₹            ६₹       ९₹       १२₹
मोटार कार                  ५०₹     ७५₹      १००₹         १०₹      १५₹      २०₹
टेम्पो                        ५०₹    ७५₹       १००₹          ६₹       ९₹      १२₹
मिनी बस                   ७५₹    ११३₹      १५० ₹       १५₹      २३₹     ३०₹
ट्रक                        ११०₹    १६५₹      २२०₹       २०₹      ३०₹      ४०₹
बस                         १९५₹   २९३₹      ३९०₹        ३०₹     ४५₹      ६०₹
पुणे नगर निगम के माध्यम से सार्वजनिक परिवहन को अधिक कुशल बनाने के लिए स्थायी समिति के सामने ये विषय रखा गया था । इस विषय पर चर्चा के बाद इस विषय को मंजूरी दी गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना ने इस नीति का विरोध किया था। लेकिन भाजपा ने बहुमत के समर्थन पर पार्किंग नीति को मंजूरी दे दी। इस नीति से पुणे के लोगों को अपने वाहनों कहीं भी पार्क करने पर अब चार्ज भरना पडेगा।

स्थायी समिति के अध्यक्ष योगेश मुलिक ने कहा कि पार्किंग की नीति शहर में सार्वजनिक परिवहन को अधिक कुशल बनाने में मदद करेगी। और इस नीती से सड़क पर वाहन कम हो जाने की संभावना है । पार्किंग नीति निश्चित रूप से निगम की आय में वृद्धि भी करेगी। पार्कींग चार्जेस दिनमे एजेन्सी के लोग लेलेंगे और रात को महानगर पालिका के कर्मचारी। यह नीति एक माह के भीतर लागू की जा सकती है । स्थायी समिती कि तरफ से ये नीती मुख्य सभा के सामने लायी जायेगी तब भी विरोधी दल की तरफ से निश्चितरूप से विरोध होगा ऐसा कहा जाता है.