पुणे नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त बने निंबालकर

पुणे: पुणेसमाचार

उल्हासनगर नगर निगम के आयुक्त राजेंद्र निंबालकर का पुणे नगरनिगम में अतिरिक्त आयुक्त के पद पर तबादला किया गया है। इस संबंध में सरकार की ओर से शुक्रवार को आदेश जारी किए गए हैं। निंबालकर सहित राज्य के 6 प्रशासनिक अधिकारियों का भी तबादला हुआ है।

गौरतलब है कि पुणे नगरनिगम की अतिरिक्त आयुक्त प्रेरणा देशभ्रतार का एक महीने पहले मंत्रालय में ट्रांसफर हुआ था, उनकी विदाई के बाद से अतिरिक्त आयुक्त पद पर नियुक्ति को लेकर कयास लगाए जा रहे था। शुक्रवार को राज्यशासन ने राजेंद्र निंबालकर को पुणे नगर निगम भेजने का आदेश जारी किया।