पुणे के सर्वेश नावंदे को बेस्ट कैडेट गोल्ड

पुणे : प्रजासत्ताक दिन पर नई दिल्ली की परेड में पुणे के सर्वेश सुभाष नावंदे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भारतीय वायुसेना में बेस्ट कैडेट का गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। इस मौके पर रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, रक्षा राज्यमंत्री डॉ.सुभाष भामरे, सेनादल के तीनों मुखिया जनरल बिपीन रावत, एडमिरल सुनील लांभा, चीफ मार्शल बिरेंद्र सिंग धनोआ उपस्थित थे।

19 वर्षीय सर्वेश नावंदे पुणे के मॉडर्न कॉलेज में बीएससी के सेकंड ईयर में पढ रहा है। प्रजासत्ताक दिन के उपलक्ष्य में हर साल 28 जनवरी को दिल्ली के करिअप्पा परेड ग्राऊंड में प्रधानमंत्री रैली निकलती है। इस साल की रैली में शामिल होने के लिए उसने आरडी कैम्प में अपनी हिस्सेदारी दर्ज की। नवंबर 2017 में पुणे विभाग से चयनित सर्वेश अगले कैम्प के लिए औरंगाबाद गया। यहां उसकी विशेष निपुणता के चलते वह प्रधानमंत्री रैली में शामिल होने के लिए पात्र साबित हुआ। इसमें महाराष्ट्र से 112 कैडेट शामिल हुए थे, इनमें से सर्वेश पहले राज्य से बेस्ट कैडेट के तौर चयनित हुआ। इसके बाद पूरे देशभर से 17 डिरेक्टरेट के 2500 से ज्यादा कैडेट्स के साथ उसका मुकाबला हुआ। लिखित परीक्षा, शारीरिक जांच, साक्षात्कार हर पड़ाव को पार करते हुए उसे एयरफोर्स विंग में प्रथम आने का बहुमान मिला।