पुणे और पिंपरी चिंचवड़ शहर में 8 मार्च से दौड़ सकती है 200 मिडिबस

पुणे – पीएमपीएमएल विभाग में नए 200 मिडिबस 8 मार्च से शामिल हो रहें हैं। पुणे और पिंपरी चिंचवड़ इन दोनों शहर के यात्रियों को शहर में सफर करने के लिए बस सुविधा में गाड़ियों की बढ़ोतरी की जा रही हैं।

पुणे और पिंपरी चिंचवड़ मनपा ने 200 मिडिबस खरेदी करने जा रही है। जिसमें जीपीएस यंत्रणा बैठाई गई हैं। इन बसों की आरक्षण क्षमता 32 सीटों की हैं। पुणे और पिंपरी चिंचवड़ के कई इलाकों में यह बस दौड़ने वाली हैं। उसके लिए दोनों मनपा ने 26 मर्ग निच्छित किये हैं। ये सारी नई बसें डीझल पर दौड़ेगी। पहले पड़ाव में 60 बस शहर में दाखिल होंगे। RTO कार्यालय में 2 मार्च से इन बसों का पंजीकरण किया जाएगा। और 8 मार्च से ये बस रास्तो पर दौड़ सकती हैं।

पीएमपी के लिए फिलहाल 2050 बस कार्यरत हैं। जिसमे से 150 से ज्यादा बसों का आयुर्माण खत्म हो गया हैं। फिर उन गाड़ियों की मरम्मत कर उन्हें चलाया जा रहा हैं। रास्तो पर बंद पड़ रहे गाड़ियों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती दिखाई दे रहीं हैं। 2050 गाड़ियों में से केवल 1500 गाड़िया रास्तो पर ठीक से दौड़ पा रही हैं। बस खरेदी की घोषणा होने के बाद अब पुणे और पिंपरी चिंचवड़ ने 120 और 80 ऐसे कुल 200 बस खरेदी किये हैं।

यह 200 बस दो महीने पहले ही आ जाना था लेकिन उसे तकनीकी कारणों की वजहसे से देर हुआ हैं। वही दूसरी तरफ 550 ऐसी बसेस किरायेपर लेने का टेंडर प्रक्रिया खारिज करने का निर्णय गत अध्यक्ष तुकाराम मुंडे ने लिया था। और वही तेजस्विनी बस की प्रक्रिया पूर्ण हुई है। अगर मनपा ने ठान लिया तो आने वाले तीन से चार महीनों में प्रशासन 1550 बस पीएमपी को दिला सकती हैं।