पुडुचेरी में आज से लगेगा नाइट कर्फ्यू

चेन्नई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते केंद्रशासित राज्य पुडुचेरी में मंगलवार रात 10 बजे से सुबह 5 तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। नाइट कर्फ्यू की गाइडलाइन के अनुसार सभी होटल्स को रात 8 बजे तक बंद करने को निर्देश दिए गए हैं। 8 बजे के बाद केवल पार्सल सेवाओं की अनुमति होगी।

पुडुचेरी में बीच रोड को शाम 5 बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा।

ध्यान देने वाली बात यह है कि केंद्र शासित राज्य में मृत्यु दर सोमवार को 1.5 प्रतिशत थी जो राष्ट्रीय औसत दर 1.2 प्रतिशत से ऊपर है।

पुडुचेरी मुख्यालय में 572 मौतें हुई हैं, कारक्कल में 84 मौतें वहीं यनम में 45 और महे 12 मौतें हुई।

दिलचस्प बात यह है कि केंद्रशासित प्रदेश की रिकवरी दर 88.8 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसतन दर 86 प्रतिशत से ऊपर है।

पुडुचेरी में मामलों की कुल संख्या 4,692 थी सोमवार को यहां 565 ताजा मामले सामने आए, जिनमें से 3,849 लोग होम आइसोलेशन में हैं और ट्रीटमेंट ले रहें है । वहीं 365 लोग रिकवर हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने केंद्रशासित प्रदेश में परीक्षण के लिए 7.33 लाख स्वैब सैम्पल भेजे हैं, जिनमें से 6.66 लाख सेम्पिल निगेटिव आए हैं।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशालय की प्रेस रिलीज में कहा गया है कि उसने अब तक कोविड-19 के टीके 30,202 स्वास्थ्य कर्मियों, 17,961 फ्रंटलाइन वर्कस को और 1,08 लाख अन्य लोगों को लगाए हैं, अभी तक कुल 1.55 लाख लोगों को टीके लगाए जा चुके है।

–आइएएनएस

एमएसबी/आरएचए