पीएनबी घोटाले में 3 और गिरफ्तार

मुंबईः पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में सोमवार को बैंक के तीन और अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। तीनो आरोपी ब्रांडी हाउस ब्रांच में काम करते है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम बेचू तिवारी , यशवंत जोशी और प्रफुल्ल सावंत है। तिवारी फोरेक्स डिपार्टमेंट के इंचार्ज और चीफ मैनेजर है। जोशी इसी विभाग में मैनेजर है जाबकी सावंत एक्सपोर्ट विभाग में अफसर है।

सीबीआई ने एक बयान जारी करके जानकारी दी है कि, तीनों आरोपियों के नवी मुम्बई, अंधेरी और डोम्बिवली स्थित घरों की तलाशी ली जा रही है। सीबीआई के एक अधिकारी के मुताबिक तिवारी पर मामले में पहले से गिरफ्तार गोकुलनाथ शेट्टी के कामकाज की निगरानी की जिम्मेदारी थी। साथ ही उस पर ही यह भी जिम्मा था कि लेन देन स्व जुड़ी जानकारी सिस्टम में अपलोड हो। गिरफ्तार दूसरे आरोपियों को भी इस गोरखधंधे की पूरी जानकारी थी।