पीएनबी घोटाले में और पांच गिरफ्तार

मुंबई : पंजाब नेशनल बैंक ( पीएनबी) घोटाले में गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सीबीआई ने और पांच आरोपियों को गिरफ्तारी किया। गिरफ्तार लोगों में  इंटरनेशनल डायमंड समूह के अध्यक्ष विपुल अंबानी, कार्यकारी सहायक कविता मानिकर, फायरस्टार समूह के  कार्यकारी अधिकारी अर्जुन पाटिल, नक्षत्र समूह और गीतांजली समूह के सीएफओ कपिल खंडेलवाल और गीतांजलि समूह के प्रबंधक नितेन शाही शामिल हैं।