पिंपरी में 17 साल के युवक की आत्महत्या

पिंपरी : पिंपरी चिंचवड़ में घरमे ही युवक ने फाँसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना घटी हैं। यह घटना आज दोपहर को उजागर हुई हैं। फैजान अनीस पठान (उम्र 17 , लालटोपी नगर, मोरवाडी ,पिंपरी) ऐसा मृत युवक का नाम हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिंपरी चिंचवड़ के मोरवाडी परिसर में 17 साल के युवक ने आत्महत्या करने की घटना उजागर हुई हैं। यह घटना आज 1 बजे के करीब घटी हैं। फैजान पठान ने अपने घर मे ही खुद के गले को फाँसी लगाकर आत्महत्या की हैं। आत्महत्या के बाद शव के मुँह से खुन आने की वजहसे रिश्तेदारों ने जांच की मांग की हैं। हालांकि अभी तक आत्महत्या करने के पीछे की वजह पता नही चल पाया है। पिंपरी पुलिस आगे की जांच में जुटी हैं। फैजान एक गैरेज में काम करता था।