पिंपरी में लगी भीषण आग: 6 झोपड़ियां जलकर खाक

पिंपरी चिंचवड : पुणे समाचार

पिंपरी चिंचवड के पिंपरी परिसर में आग लगने की घटना घटी हैं। यह घटना आज दोपहर दोन बजे के करीब पिंपरी के वाघेरे परिसर में घटी हैं। घटना में छह झोपड़िया जलकर खाक हुई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग के जवान दाखिल हुए हैं।

सूत्रों से मिकी जानकारी के अनुसार, आज दोपहर दोन बजे के करीब पिंपरी इलाके के वाघेरे कॉलनी के झोपड़पट्टी में आग लगी। घटना में छह झोपड़िया जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद पिंपरी के दमकल विभाग की तीन और राहाटनी परिसर की एक ऐसी चार गाड़िया घटनास्थल दाखिल हुए। जवानों के कोशिश के बाद आग पर काबू पा लिए गया। लेकिन 11 झोपड़ी में से 6 झोपड़ी जलकर खाक हो गई। हालांकि इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नही आई हैं। लेकिन घर के जलने से 6 परिवार रास्तो पर आ गए हैं।