पश्चिमी हवाओं से ठिठुरे पंजाब-हरियाणा

चंडीगढ़, 25 जनवरी (आईएएनएस)| हरियाणा के करनाल शहर में शनिवार को उत्तर-परिश्चमी हवाओं ने सर्दी बढ़ा दी है। यहां का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

सोमवार और मंगलवार को यहां हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि यहां ठंड के लिए ये हवाएं जिम्मेदार हैं।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की बर्फीली चोटियों के ऊपर से गुजरने के बाद ये हवाएं इस क्षेत्र में पहुंच रही हैं, जो लोगों को कंपा रही है।

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार के तापमान 7.7 डिग्री से कम है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “पंजाब, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.4 डिग्री, 4.3 डिग्री और 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

हरियाणा, हिसार, रोहतक और अंबाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 डिग्री और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि नारनौल में यह तीन डिग्री और भिवानी में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

पंजाब और हरियाणा के किसी भी क्षेत्र से घने कोहरे के होने की बात सामने नहीं आई है जिससे वाहन चालकों ने राहत महसूस किया है।