पवना नदी में डूबा शक़्स- बचाव कार्य शुरू

पिंपरी- पिंपरी चिंचवड़ के सांगवी परिसर में एक अनंजान शख्स के डूबने की घटना घटी है। यह घटना आज शाम 4 बजे के करीब उजागर हुई हैं। सांगवी पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और दमकल विभाग के जवान घटनास्थल पर दाखिल हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम 4 बजे के करीब सांगवी परिसर के सिव्हेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के पीछे पवना नदी में एक युवक डूबने की घटना घटी हैं। युवक ने पानी मे छलांग लगाई है। ऐसी जानकारी स्थानीय नागरिकोंद्वारा पता चली हैं। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग द्वारा बचावकार्य शुरू कर दिया है।