पंजाबी गायक गुरेकम और नीलम गिरी का पंजाबी सांग डिब्बी 6 अप्रैल को होगा रिलीज

पटना/मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर गुरेकम और ट्रेंडिंग सेंसेशन नीलम गिरी का पंजाबी सांग डिब्बी 6 अप्रैल को वल्र्डवाइड रिकॉर्डस पंजाबी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगा। इस वीडियो सांग में नीलम गिरी और सिंगर गुरेकम पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

इस पंजाबी सांग के निमार्ता रत्नाकर कुमार ने बताया कि इस वीडियो सांग को 6 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस गाने की शूटिंग काफी आधुनिक तरीके से की गई है, जिसे लोग पसंद करेंगे। उन्होंने कहा कि डब्बी एक मजेदार और रोमांटिक गीत है।

इस गाने को गुरेकम ने अपनी आवाज दी है जबकि इसके लिरिक्स बंटी करमगढ़ ने लिखे हैं। इसका संगीत ड्रीम ब्वॉय ने तैयार किया है। इसके डायरेक्टर विनीत भारद्वाज, एडिटर पवन कुमार, कोरियोग्राफर बंटी हैं। इसका कॉन्सेप्ट सुमित भारद्वाज ने तैयार किया है। इस पंजाबी सांग के निमार्ता रत्नाकर कुमार हैं।

उल्लेखनीय है कि गायक गुरेकम के करियर का सफर बचपन मे ही शुरू हो गया था। एक बच्चे के रूप में वह कुलदीप माणक के गीतों से गहरे तौर पर प्रभावित थे, जिन्होंने उन्हें गायन के अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। गुरेकम की पसंदीदा शैली लोक संगीत है।

इस वीडियो गाने में मॉडल और अभिनेत्री नीलम गिरी भी अलग अंदाज में दिखेंगी।

–आईएएनएस

एमएनपी/आरजेएस