नौकरानी ने पूर्व मालकिन के गले से छीना मंगलसूत्र  

पुणे | समाचार ऑनलाइन
पुणे के वारजे में एक महिला द्वारा महिला से लूटपाट की गई। आरोपी पीड़िता के यहाँ खाना बनाने का काम करती थी, लेकिन किसी वजह से उसे काम से निकाल दिया गया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसने अपनी पूर्व मालकिन को निशाना बनाया। यह वारदात 3 अगस्त रात को 8.50 बजे के आसपास कर्वेनगर स्थित काकडे सिटी में हुई। इस संबंध में पीड़िता के पति चंद्रकांत गोपाल चिटणीस (43, शिवाजीनगर, पुणे) नेसंतोषी पद्माकर (रामनगर) के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
[amazon_link asins=’B07D8FJJSK’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’853d784a-97ab-11e8-8994-11bf3876d33c’]

प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता और आरोपी महिला एक दूसरे को पहचानते हैं। शिकायतकर्ता की पत्नी रोहिणी घर में किसी काम में व्यस्त थी, इसी दौरान घर के दरवाजे की घंटी बजी। पीड़िता ने दरवाज़ा खोला तो आरोपी सामने खड़ी थी, अचानक उसने झपट्टा मारकर अपनी पूर्व मालकिन के गले से सोने का मंगलसूत्र छीना और फरार हो गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला पहले शिकायतकर्ता के घर में खाना बनाने का काम करती थी, लेकिन उसे किसी कारण से निकाल दिया गया था ।