नए लुक में नज़र आ रहे अभिषेक

मुंबई:  अगर आप अभिषेक बच्चन के फैन हैं, तो फिर आपको उनका नया लुक ज़रूर देखना चाहिए। पगड़ी बांधे अभिषेक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल अभिषेक ने अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जिया’ के लिए यह रूप रखा है। अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करके बताया है कि युवाओं पर केंद्रित फिल्म ‘मनमर्जिया’ का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है, जिसमें वह एक सरदारजी के रोल में नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिल्म में प्रमुख भूमिका में नज़र आने वालीं तापसी पन्नू व विक्की कौशल की भी तस्वीर शेयर की है। इस फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप और आनंद एल. राय हैं।
‘मनमर्जियां’ इसी साल 7 सितंबर को रिलीज होने वाली है। अनुराग ने अपनी फिल्म ‘वुमनिया’ के लिए भी तापसी पन्नू को लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया है। इस तरह अनुराग कश्यप के साथ तापसी की ये दूसरी फिल्म होगी।