देवेंद्र फडणवीस बोले – मराठा मोर्चा के आगे नतमस्तक है सरकार

मराठा समाज का विराट रूप देखकर राज्य सरकार नतमस्तक हुई। इसके कारण ही सरकार ने समाज के लिए विभिन्न फैसले लिए।

मुंबई : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मराठा समाज के युवाओं में बेचैनी है। इस कारण मराठा समाज की तरफ से राज्य भर में अभूतपूर्व मोर्चा निकाला गया। इस मोर्चे के जरिए मराठा समाज का विराट रूप देखने को मिला। इसको देखकर राज्य सरकार नतमस्तक हुई। इसके कारण ही सरकार ने समाज के लिए विभिन्न फैसले लिए।

रविवार को एलफिन्स्टन के कामगार मैदान में मराठा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा-प्रदेश सरकार के लिए मराठा आरक्षण का मुद्दा महत्वपूर्ण है। मराठा समाज के आरक्षण के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। आरक्षण के लिए अदालत में भी सरकार मजबूती से पक्ष रखेगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की तरफ से मराठा समाज के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति से उच्च शिक्षा के द्वार खुले हैं। लाखों युवा इसका फायदा ले रहे हैंअण्णासाहब पाटील महामंडल के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए चार योजनाएं शुरू की गई हैं।