दिल्ली : सिलेंडर ब्लास्ट में 5 घायल

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में मंगलवार तड़के हुए एक सिलेंडर ब्लास्ट में तीन बच्चों सहित पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, सुबह 4.56 बजे पीसीआर को इस बारे में एक फोन आया।

हादसा पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में आशा पार्क के जी-ब्लॉक में हुआ। ब्लास्ट के बाद घर में आग लग गई जिससे एक दीवार गिर गई। हालांकि एक बड़ी आपदा टल गई।

घायल तीनों बच्चों की उम्र 10-12 साल के बीच है। इसके अलावा घायलों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है जिनकी उम्र 30 साल के आसपास है। उन्हें डीडीयू अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी दीपक पुरोहित ने कहा, दीवार गिरने से सभी पांच लोगों को मामूली चोटें आईं और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

–आईएएनएस

एसकेपी