दिल्ली में खिली धूप, मौसम सुहावना

नई दिल्ली (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – देश की राजधानी में गुरुवार सुबह खिली धूप के साथ मौसम सुहावना रहा और यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री नीचे 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया, “आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम साफ रहेगा और बारिश होने की संभावना नहीं है।

वहीं, बुधवार को शहर में 1.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 73 प्रतिशत रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 29.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री नीचे 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।