दिल्ली : आप के सभी 70 उम्मीदवार घोषित, 15 विधायकों का टिकट कटा

नई दिल्ली, 14 जनवरी (आईएएनएस)| दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने सभी 70 उम्मीदवारों की सूची मंगलवार को जारी कर दी। पार्टी ने 46 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है और 15 विधायकों का टिकट काट दिया गया है। आप की सूची में 8 महिला उम्मीदवारों के नाम हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने छह महिलाओं को टिकट दिया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिली क्षेत्र से और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पटपड़गंज क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

सूची के मुताबिक, नरेला- शरद चौहान, बुराड़ी- संजीव झा, तीमारपुर- दिलीप पांडे, आदर्श नगर- पवन शर्मा, बादली- अजेश यादव, रिठाला- महेंद्र गोयल, बवाना- जय भगवान उपकार, मुंडका- धर्मपाल लकड़ा, किराड़ी- ऋतुराज झा, सुल्तानपुर माजरा- मुकेश कुमार अहलावत, नांगलोई जाट- रघुविंदर शौकीन, मंगोलपुरी- राखी बिड़लान, रोहिणी- राजेश वंशीवाला, शालीमार बाग- वंदना कुमारी।

इसी तरह, शकूरबस्ती- सत्येंद्र जैन, त्रीनगर- जितेंद्र तोमर, वजीरपुर- राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन- अखिलेश पति त्रिपाठी, सदर बाजार- सोमदत्त, चांदनी चौक- प्रहलाद सिंह साहनी, मटिया महल- शोएब इकबाल, बल्लीमारान- इमरान हुसैन, करोलबाग- विशेष रवि, पटेल नगर- राजकुमार आनंद, मोदी नगर- शिवचरण गोयल, मदीपुर- गिरीश सोनी, राजौरी गार्डन- धनवती चंदेला, हरि नगर- राजकुमारी ढिल्लों, तिलक नगर- जरनैल सिंह, जनकपुरी- राजेश ऋषि।

सूची में आगे लिखा है विकासपुरी- महेंद्र यादव, उत्तम नगर- नरेश बाल्यान, द्वारका- विनय कुमार मिश्र, मटियाला- गुलाब सिंह यादव, नजफगढ़- कैलाश गहलोत, बिजवासन- बी.एस. जून, पालम- भावना गौर, दिल्ली कंटोनमेंट- वीरेंद्र सिंह कादयान, राजेंद्र नगर- राघव चड्ढा, नई दिल्ली- अरविंद केजरीवाल, जंगपुरा- प्रवीण कुमार, कस्तूरबा नगर- मदनलाल और मालवीय नगर- सोमनाथ भारती।

दिल्ली में मतदान 8 फरवरी को होगा। मतगणना 11 फरवरी को होगी। पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी। भारतीय जनता पार्टी-शिरोमणि अकाली दल गठबंधन को तीन सीटें और कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।