दक्षिण अफ्रीका : दूसरे चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो की प्रसार सभा आयोजित

बीजिंग, 5 अगस्त (आईएएनएस)| दक्षिण अफ्रीका स्थित चीनी दूतावास और अफ्रीका के दक्षिण में शांगहाई वाणिज्य संघ ने 3 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया में दूसरे चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो की प्रसार सभा आयोजित की। दक्षिण अफ्रीका में चीनी राजदूत लिन सोंगथ्येन ने कहा कि अभी तक चीन लगातार 10 सालों में दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका लगातार नौ सालों में अफ्रीका महाद्वीप में चीन का पहला बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया।

2018 में दोनों देशों के बीच व्यापारिक रकम 43 अरब 55 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई, जो साल 1998 में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध की स्थापना के वक्त की तुलना में 27 गुना बढ़ा। चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो चीन और दक्षिण अफ्रीका सहयोग को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण मंच ही नहीं, दक्षिण अफ्रीकी उद्यमों के आपसी लाभ वाले सहयोग पर विचार-विमर्श करने और चीनी संस्कृति को जानने का बहुमूल्य अवसर भी है।

जानकारी के अनुसार, दूसरा चीनी अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो आगामी 5 से 10 नवम्बर तक शांगहाई में आयोजित होगा।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)