त्रिपुरा में सड़क दुर्घटना में 6 की मौत

अगरतला, 26 सितम्बर (आईएएनएस)| त्रिपुरा में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी त्रिपुरा में सेपाहीजाला जिले के विश्रामगंज में यात्री बस और जीप की टक्कर होने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए।

घायलों को सरकारी गोविंद बल्लभ पंत मेडिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां जीप के ड्राइवर समेत दो और लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में दो सरकारी कर्मचारी थे, वहीं दो अन्य लोग सरकारी स्कूलों में शिक्षक थे।

त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने अस्पताल जाकर घायलों की स्थिति का जायजा लिया।