तेजधार हथियार से वार करके युवक की हत्या

पुणे- पुणे के मार्केटयार्ड इलाके में आज शाम 19 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। यह घटना शाम को 7.30 बजे के करीब मार्केटयार्ड के गेट नंबर 1 के पास घटी।

इस घटना में सनी विलास शिंदे (उम्र 19) के बेरहमी से हत्या की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच चुकी है। सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सनी के शरीर पर अज्ञात हमलावरों ने वार कर गंभीर घायल कर दिया था। जिसमें सनी की जगह पर ही मौत हो गई। यह हमलावर कौन थे? और उनकी सनी से क्या दुश्मनी थी? इस बात की जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो सकी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है।