तीरंदाजी : विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय महिला कम्पाउंड टीम को मिला कांस्य

डेन बोश (नीदरलैंड्स), 15 जून (आईएएनएस)| मुस्कान किरार, राज कौर और ज्योति सुरेखा वेनाम ने भारत को शनिवार को विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप में महिलाओं की काम्पाउंड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक दिलाया।

भारतीय टीम ने चीन को तीन अंकों के अंतर से मात दे कांसा अपने नाम किया।

भारत ने 229 का स्कोर किया तो वहीं चीन की येसिम बोस्टन, जिजेम इलमागच्ली और इपेक टोमरुक की टीम ने 226 अंकों का स्कोर ही कर पाई।

चीन ने हालांकि पहला राउंड अपने नाम किया था। यहां चीन ने 57 और भारत ने 55 अंक लिए थे। दूसरे राउंड में भारत ने अपना स्कोर 113 और चीन ने अपना स्कोर 110 पहुंचा दिया।

तीसरे राउंड तक आते-आते भारत ने अपने खाते में 171 और चीन ने 168 अंक कर लिए थे। चीन की टीम आखिरी राउंड में भी तीन अंकों के अंतर को पाट नहीं पाई और हार गई।